फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश संरक्षण के लिए मरदसों ने दान किया 35 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्थाई और अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों में रहने वाले पशुओं के संरक्षण, उनके लिए भूसे का इंतजाम करने में जिले के लोग आगे आ रहे हैं। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अपील पर जिले के सैकड़ों अधिकारियों, कर्मचारियों ने एक-एक दिन का वेतन गोवंशों के लिए दान किया है। वहीं डीघ, सुरियावां, औराई क्षेत्र के किसानों ने भी इसमें अहम योगदान दिया है। अब मदरसों के शिक्षक भी इसमें आगे आए हैं। जिले के आधा दर्जन से अधिक मदरसों में तैनात सौ से अधिक शिक्षकों ने मिलकर 35 हजार रुपये दान किया है। आगे भी सहयोग करने का आश्वासन दिया। टीचर्स एसोसिएशन मदारिस अरबिया के महामंत्री सलाहुद्दीन ने बताया कि गोवंश का का संरक्षण करने में सभी लोग आगे आ रहे हैं यह नेक कार्य है। किसी भूखे को भोजन देना और प्यासे को पानी का इंतजाम करना पुण्य का काम है। इसी कड़ी में मदरसों के शिक्षकों ने मिलकर 35 हजार रुपये जुटाया और चेक मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें