फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फरवरी में मार्च जैसी गर्मी, तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

विज्ञापन
धूप निकलने के बाद लहलहाती गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। 19 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवा चलने के कारण जिले में मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। इस कारण फरवरी में ही मार्च वाली गर्मी का अहसास होने लगा है। दोपहर में चटकदार धूप हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि तापमान में उतार चढ़ाव की स्थिति अभी आने वाले एक सप्ताह तक बनी रहेगी।
विज्ञापन

जिले में फरवरी के दूसरे सप्ताह से धूप लगातार खिल रही है। हवा की गति में तेजी होने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। अगेती गेहूं की फसल जिनकी बोआई एक से 15 नवंबर के बीच हुई थी, इस फसल में बाली आ चुकी है, फसल की अवधि पूरी हो चुकी है। सिंचाई करने पर हवा के कारण फसल गिर सकती है। तापमान में लगातार वृद्धि होने के कारण अब सिर्फ सुबह-शाम ही हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। दोपहर की तेज धूप अब बदन में चुभने लगी है। ऐसा मौसम मार्च में दिखता था, लेकिन इस बार 15 से 20 दिन पहले ही दिखने लगा है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 15 डिग्री का अंतर है।
विज्ञापन


तापमान पर एक नजर
दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम
15 फरवरी - 28.8 - 13.3
14 फरवरी - 28.3 - 13
13 फरवरी - 28.5 - 11.8
12 फरवरी - 28 - 13.2
11 फरवरी - 27.3 - 11.5
10 फरवरी - 26.6 - 11
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें