इस मौके पर लोगों ने शहीदों के परिवारों वालों के प्रति भी गहरी संवेदना प्रकट की। कहा कि आतंकवादी किसी के नहीं हैं। उनके ये कृत्य बेहद कायराना हैं।
पुरानी बाजार निवासी गुड्डू गुप्ता के नेतृत्व में कैंडिल मार्च लेकर निकले नगरवासियों ने कहा कि पठानकोट के एयरबेस पर आतंकी हमले के दौरान देश की आन-बान की सुरक्षा करते हुए प्राण गवां देने वाले जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए।
अब समय आ गया है कि पूरी दुनिया आतंकवाद के इस कैंसर के खिलाफ एकजुट हों और इस समस्या का समूल सफाया करें। ताकि धोखे से वार करने वाले कायर आतंकी देश के जाबांज जवानों का यूं ही खून न बहा सकें। प्रदर्शनकारियों ने शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
कहा कि हमारा देश दोस्ती चाहता है, लेकिन पड़ोसी देश आतंक के साथ हमदर्दी जता रहा है। हमारे देश की सौहार्द बढ़ाने की विचारधारा को कमजोरी समझने की भूल नहीं की जानी चाहिए।
इस मौके पर डॉ. जफर, संतोष गुप्ता, फिरोज अहमद, साहिल, मोनू, चिंता, ताहिर, बाबू, सुहैल, पलालू, आकिब, नूर आलम, रिजवान समेत बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।