फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्वर्णकार संघ सुरियावां के अध्यक्ष बने मनोज वर्मा, संजय महामंत्री

विज्ञापन
सुरियावां में मनोनीत स्वर्णकार संघ के पदा​धिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
सुरियावां। स्वर्णकार संघ की विशेष प्रादेशिक प्रवास व बैठक रविवार को नगर के एक लॉन में हुई। इसमें समाज को संगठित होने पर बल दिया।
विज्ञापन

कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सेठ की देखरेख में स्वर्णकार संघ सुरियावां का चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर मनोज वर्मा व महामंत्री पद संजय वर्मा चुने गए। कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा संगठन की मजबूती उसके सदस्य होते हैं और संगठित रहने से समाज की अलग मजबूती और पहचान बनी रहती है। इसके साथ ही सुख-दुख में भी समाज साथ खड़ा दिखाई देता है। राकेश वर्मा ने कहा कि राजनीति में भी समाज के लोगों को बढ़-चढकर भागीदारी करनी चाहिए।
विज्ञापन

जिसके लिए समाज के लोगों का संगठित होना जरूरी है। कहा कि सरकार से उनकी तीन मांगे हैं। जिसमें स्वर्णकारों को शस्त्र लाइसेंस करने, स्वर्णकार आयोग का गठन करने और स्वर्णकार समाज को आरक्षण दिया जाए। संचालन अनिल वर्मा व जिलाध्यक्ष लोकेश सेठ ने आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें