फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 12 दुकानदारों को मंडी समिति ने थमाई नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज मंडी समिति में दुकानदारों के अतिक्रमण को लेकर सख्ती शुरू हो गई है। मंडी समिति के सचिव धीरेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान के बाहर हुए अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए 12 को नोटिस जारी किया है। इससे दुकानदारों में खलबली मच गई। मंडी समिति में कुल 50 दुकानें आवंटित की गई है। धान और गेहूं खरीद के अलावा प्रतिदिन मंडी में सैकड़ों व्यापारी आते हैं। यहां फल, अनाज, आलू, प्याज के बड़ी संख्या में कारोबारी कारोबार करते हैं। बड़े वाहनों से दुकानों और गोदाम में माल की खरीद और बिक्री की जाती है। खाद्य सामग्री अन्य जनपदों में भेजी जाती है। यहां 12 दुकानदारों ने दुकान के बाहर तक अतिक्रमण कर लिया है। इससे मंडी में आने वाले लोगों को परेशानी होती है। कृषि मंडी समिति के उपनिदेशक के निर्देश पर मंडी सचिव धीरेंद्र गुप्ता ने मंडी समिति का निरीक्षण किया। व्यापारियों को चेतावनी नोटिस जारी की है। कहा कि दो दिनों में अतिक्रमण हटा लिया जाए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें