फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पानी भरते समय कुएं में गिरकर शख्स की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा; परिवार में कोहराम

Sat, 04 Jul 2026 05:20 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: भदोही में एक शख्स पानी भरते समय पैर फिसलने से कुएं में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।  
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के छोटी गिराई गांव में शुक्रवार देर रात कुएं में गिरने से 36 वर्षीय वंशराज बिंद पुत्र लालमणि बिंद की मौत हो गई। पानी भरते समय पैर फिसलने से वह अनियंत्रित होकर कुएं में गर गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


क्या है मामला
छोटी गिराई निवासी वंशराज बिंद शुक्रवार रात करीब 12 बजे भोजन करने के बाद घर के पास स्थित कुएं से पानी लेने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर पड़ा। काफी देर तक वापस न लौटने पर उसकी पत्नी ने तलाश शुरू किया। 

कुएं के पास पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी-112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। युवक को कुएं से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। वह विवाहित था, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें