फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: पड़ोसियों को फंसाने के लिए अपने अपहरण और हत्या का ड्रामा कर हुआ लापता, 13 साल बाद पकड़ाया

Wed, 03 Mar 2021 10:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
थाने में खड़ा शख्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पड़ोसियों और अन्य लोगों को फंसाने के लिए अपने अपहरण और हत्या का ड्रामा कर लापता होने वाला व्यक्ति 13 साल बाद बुधवार को पकड़ा गया। अपहरण कर लापता करने के मामले में चार लोगों को सजा हुई थी। मामला भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के चकनिरंजन गांव का है। ड्रामा रचने का आरोपी चोरी-छुपे अपनी पत्नी से मिलने आया था। उसे गुरुवारको कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


चकनिरंजन निवासी जोखन तिवारी ने वर्ष 2008 में अपने अपहरण और हत्या का ड्रामा रचा था। उसने गांव से थोड़ी दूर एक कुत्ते को काटकर उसका खून फैला दिया और खुद लापता हो गया था। जोखन के परिजनों की तहरीर पर गोपीगंज पुलिस ने पड़ोसी दूधनाथ तिवारी, भाई काशीनाथ तिवारी के अलावा साले वंशनाथ तिवारी व छोटन तिवारी (निवासी नेवादा, थाना रामपुर, जौनपुर) के खिलाफ अपहरण कर लापता करने का केस दर्ज कर जेल भिजवा दिया था।

दिसंबर 2009 में फास्ट ट्रैक कोर्ट से गवाहों और सुबूतों के आधार पर चारों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई थी। मामले के सभी आरोपी दो बार में पौने चार-चार साल की सजा काट चुके हैं और वे 2012 में हाईकोर्ट से जमानत पर छूटे।

विज्ञापन

चोरी-छुपे पहुंचा था घर
जोखन बुधवार सुबह चोरी-छुपे अपने घर आया। तभी उस पर दूधनाथ की पत्नी शकुंतला की निगाह पड़ गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने जोखन को गिरफ्तार कर लिया। जोखन के लापता रहने के दौरान उसकी पत्नी को दो पुत्र भी पैदा हुए हैं। इनमें से एक की उम्र आठ और दूसरे की पांच वर्ष है। इसलिए इस मामले में पहले से ही लोगों को जोखन के जिंदा होने का भरोसा था।
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में पिटाई का विरोध करने पर रची थी साजिश
चकनिरंजन गांव निवासी दूधनाथ तिवारी ने बताया कि पड़ोसी जोखन तिवारी ने बच्चों के विवाद में उनकी पत्नी की पिटाई कर दी थी। इसका विरोध करने पर उसने पूरे परिवार को फंसाने की साजिश रची थी।
 
दोनों तरफ के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। यह मामला पहले से न्यायालय में है। जोखन को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां से मिले निर्देश पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
केके सिंह, कोतवाल गोपीगंज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें