काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एमए चित्रकला विभाग के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण बचाने के लिए एक से बढ़कर पेंटिंग तैयार की है।
मेहजवी ने अपनी पेंटिंग में यह संदेश देकर लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग करने का प्रयास किया है। प्रिया, प्रभाकर और शालू ने न्यूक्लियर हथियारों के चलते पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति अपनी चिंता जताई है। बिंदु मौर्या और अशरफ ने प्रकृति से मानव के जुड़ाव विषय को कैनवास पर उकेरा है।
वह कहती हैं कि प्रकृति के बिना मानव जीवन का कोई अस्तित्व नहीं है। मोनिका गुप्ता ने अपनी पेंटिंग में पृथ्वी को बचाने के लिए पेड़ पौधे लगाने का संदेश दिया है। छात्र-छात्राओं ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति केवल किताबी बातें कर लेने भर से बात नहीं बनेगी, वास्तव में कुछ करना होगा।