फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ-एआरओ निष्पक्ष मतगणना कराएं:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति में आरओ-एआरओ का प्रशिक्षण मतगणना संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में हुए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने भी आरओ और एआरओ को मतगणना संबंधी निर्देश दिए। कहा कि आरओ, एआरओ पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष मतगणना कराएं।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने प्रशिक्षण के दौरान आरओ-एआरओ से कहा कि मतगणना की जो बुकलेट आप लोगों को दी गई है उसे पढ़कर मतगणना के कार्य को पारदर्शी व सफलता पूर्वक संपन्न कराएं। कहा कि आप लोगों ने अभी तक निर्वाचन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अब चुनाव अंतिम प्रक्रिया में है ऐसे में आप सभी टीम भावना से मतगणना कार्य को संपन्न कराएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि बूथवार परिणामों की फीडिंग कंप्यूटर ऑपरेटर के माध्यम से अवश्य कराएं । उन्होंने यह भी कहा कि मतगणना के पहले आप लोग कोविड-19 की जांच अवश्य करा लें और मतगणना टेबल पर एक समय में उम्मीदवार या उसका मतगणना अभिकर्ता या निर्वाचन अभिकर्ता में से एक ही उपस्थित रहेगा। मतगणना केंद्र के प्रांगण के 200 मीटर की परिधि में केवल ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी के वाहन को प्रवेश दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें