फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया रोको अभियान को सफल बनाएं : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बारिश के मौसम में बच्चों का डायरिया की चपेट में आने का खतरा ज्यादा रहता है। इसे देखते हुए पांच साल से कम उम्र के बच्चों में ओआरएस और जिंक के उपयोग के प्रति जागरूक करें। 16 जून से शुरू हुए अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने में सभी विभाग अपना सहयोग करें। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने मंगलवार को विकास भवन में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया। कहा कि सभी केंद्रों पर दवाएं, ओआरएस घोल, जिंक की गोली उपलब्ध कराएं। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि दवाओं के वितरण के लिए आशाओं को प्रतिदिन 100 रुपये मानदेय की व्यवस्था की गई है। सीडीओ ने डीपीआरओ, बीएसए संग अन्य अधिकारियों को सफल बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ ने विकास कार्यक्रमों की बैठक ली। उन्होंने सभी बीडीओ, एडीओ को निर्देश दिया कि गांव में अधूरे कार्य पूर्ण कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें