फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशियों की बनाएं सूची

Mon, 09 Mar 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें एसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनने के बाद थानाध्यक्षों को दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन


 पंचायत चुनाव को देखते हुए संभावित प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की सूची तैयार करने को कहा।
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी और उसके निस्तारण का आश्वासन दिया।

श्री राय ने कहा कि कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ बिना अवकाश के गायब होने की सूचनाएं मिली है। सभी को चेतावनी दी कि वह ऐसा न करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

 अपराध समीक्षा के दौरान वाहन चेकिंग के दौरान एक उप निरीक्षक और चार आरक्षी के साथ करने के लिए कहा। चेकिंग के दौरान हेलमेट न पहनने वाले लोगों पर खास नजर रखने को कहा।
विज्ञापन


थानाध्यक्षों से कहा कि यदि कहीं भी नाबालिग बच्चा या बच्ची गायब होने की सूचना मिले तो मुकदमा दर्ज कर थाना प्रभारी मौके पर जाए।

 उसके बाद क्षेत्राधिकारी भी वहां पहुंचकर स्थिति से अवगत हों। गोवंश तस्करी के मामले में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कठोर चेतावनी दी।

कहा कि कहीं से कोई इसमें संलिप्त पाया गया तो दंडित किया जाएगा। थानाध्यक्षों से कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव को देखते हुए प्रधानी सहित अन्य चुनावों के संभावित प्रत्याशियों एवं समर्थकों की सूची अभी से बनाकर तैयार कर लें।
विज्ञापन


अंत में मृतक सिपाही के निधन पर नम आंखो से याद किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक लल्लन प्रसाद यादव समेत तीनों क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें