फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए बनाएं शिकायत रजिस्टर

Thu, 21 May 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 साथ ही वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी ने  किसानों की शिकायतों का एक रजिस्टर बनाकर अंकित करने का निदेशक को निर्देश दिया। केसीसी बनवाने के लिए ब्लाकों पर लगने वाले कैंपों में किसानों से पहुंचने का आह्वान किया गया।


मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

कहा कि वह और मुख्य विकास अधिकारी हमेशा किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया कि किसानों की शिकायतों का एक रजिस्टर बनाकर अंकित करें।
विज्ञापन


प्रत्येक माह के दूसरे बुधवार को वह या मुख्य विकास अधिकारी के साथ बैठकर उसका प्राथमिकता से निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों की ओर से जो भी समस्याएं बताई गई हैं उसका निस्तारण होगा।

उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर जोर दिया। उप निदेशक कृषि डा. आरके मौर्य ने कृषि यंत्र पर अनुदान और कृषि निवेश के बारे में किसानों को जानकारी दी। संकर बीज का लाभ लेने के लिए किसानों को 25 मई तक पंजीकरण कराने को कहा।


 किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए किसानों से ब्लाकों पर लगने वाले कैंप पर पहुंचने के लिए कहा। रिलायंस बीमा कंपनी के प्रबंधक विरेंद्र आर्या ने संशोधित राष्ट्रीय बीमा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ सीजन के लिए प्रमुख चार फसलों के लिए जिला शामिल किया गया है।

इसके लिए किसान भाई 31 जुलाई तक अपना प्रीमियम जमा कर दें। मुख्य विकास अधिकारी आरपी मिश्रा ने आश्वस्त किया कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रगतिशील किसानों को संकर धान का बीज वितरित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन डा. सुनील कुमार ने किया। इस दाैरान जिला कृषि अधिकारी उदयनाथ तिवारी, किशोर चंद्र बरनवाल, जर्नादन शुक्ला, इंद्रजीत मौर्य, एके चौबे, अनिल सिंह, घनश्याम बिंद, अवधेश सिंह सहित कई किसान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें