मकर संक्रांति पर्व से हाईवे पर जांच करती पुलिस। संवाद
ज्ञानपुर। माघ मेले का प्रमुख स्नान मकर संक्रांति 15 जनवरी को है। जिले के प्रमुख घाटों पर एक लाख लोगों के डुबकी लगाने का अनुमान जिला प्रशासन को है। पुलिस की ओर से जिले की प्रवेश सीमा बाबूसराय और निकास सीमा ऊंज पर विशेष निगरानी की गई है। भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया गया है। हाईवे पर 450 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये हाईवे के साथ-साथ जिले के प्रमुख घाटों पर मुस्तैद रहेंगे। हाईवे पर स्थित अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच की जा रही है। माघ मेला तीन जनवरी से चल रहा है। भदोही जिले की सीमा प्रयागराज से जुड़ती हैं। बड़ी संख्या में स्नानार्थी माघ मेले में स्नान के लिए संगम जाते हैं।
औराई, गोपीगंज, ऊंज थाने की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
स्नान के कारण हाईवे पर बढ़े 15 हजार वाहन
टोल प्लाजा के आंकड़ों के अनुसार मकर संक्रांति पर्व के कारण हाईवे पर 15 फीसदी यानी 15 से 18 सौ तक वाहनों की संख्या बढ़ गई है। सामान्य दिनोें में हर दिन 10 से 11 हजार वाहन आते-जाते हैं।