फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने दिखाया मानवता को सत्य, न्याय का मार्ग : प्रदीप

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि एवं संतशिरोमणि नामदेव की जयन्ती मनाते लोग। स्रोत सपा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट कंसापुर में महर्षि वाल्मीकि और संत शिरोमणि नामदेव की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि ने मानवता को सत्य, न्याय और प्रेम का मार्ग दिखाया। उन्होंने समाज में समानता और न्याय का संदेश दिया। प्रदीप यादव ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि के विचार समाजवादी सोच की जड़ों में बसते हैं।
उन्होंने संत नामदेव के योगदान पर भी प्रकाश डाला। मौके पर जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, संतोष यादव, पन्नालाल यादव, कामिल अंसारी, अंजनी शुक्ल, लालचंद बिंद, राजेंद्र दुबे, केशनारायण यादव, प्रदीप वियोगी, रुद्रपति दुबे, कमलेश यादव, संदीप मंकी यादव, गुलाब पाल, धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें