मशाल रोड कैंप कार्यालय पर जयंती मनाते कांग्रेसजन। स्रोत- पार्टी
भदोही। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मशाल रोड कैंप कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस मौके पर हुए गोष्ठी में वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका नमन किया।
पार्टी जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से समाज को सत्य, मर्यादा, न्याय और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया।
वहीं, गणेश शंकर विद्यार्थी ने अपनी निर्भीक पत्रकारिता और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान के माध्यम से अन्याय, शोषण और सांप्रदायिकता के खिलाफ आवाज बुलंद की। मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुशीर इकबाल, जिला उपाध्यक्ष मसूद आलम, शबाना खातून, उपेंद्र भारती, स्वालेह अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद