फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : 5.30 लाख भक्तों ने शिवालयों में किया जलाभिषेक

विज्ञापन
कंकर कंकर हैं ​शिवशंकर. ज्ञानसरोवर में बर्फानी ग्रुप ने सजाया भोलेनाथ की झांकी । संवाद - फोटो : मृतक रामनाथ।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महाशिवरात्रि रविवार को मनाई गई। शिवालयों में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। जिले के प्रमुख शिवालयों में भोर से ही मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, ओम नमः शिवाय जाप, भजन, संकीर्तन, अखंड श्रीरामचरित मानस पाठ और रुद्राभिषेक होता रहा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के अनुसार करीब 5.30 लाख श्रद्धालुओं ने विभिन्न शिवालयों में दर्शन किए। ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर में एक किलोमीटर लंबी कतार लगी रही। भोर से लगी कतार दोपहर दो बजे तक मंदिर परिसर से लेकर महिला थाने तक लगी रही।
गर्भगृह में बारी-बारी से श्रद्धालुओं ने कतार बद्ध होकर बाबा का जलाभिषेक किया। सबसे अधिक भीड़ ज्ञानपुर के बाबा हरिहरनाथ, गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर, तिलेश्वर महादेव, सेमराधनाथ धाम पर रहा। यहां करीब 2.70 लाख श्रद्धालुओं ने मत्था टेका।
विज्ञापन

शेष शिवालयों में तीन लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। सीतामढ़ी में सीता समाहित स्थल मंदिर के शिव मंदिर, महर्षि वाल्मीकि आश्रम, श्री सीताधाम मंदिर, उड़िया बाबा आश्रम, स्वयं भू बाबा, कोनिया के महादेवा गंगा तट पर स्थित नवनिर्मित भव्य दिव्य मंदिर में 20 हजार श्रद्धालुओं ने स्वयं भू बाबा आचलेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन पूजन किए।
मठहा शुक्लान गांव में बाबा बालनाथ महादेव मंदिर पर आयोजक मंडल के बरम शंकर तिवारी ने बताया कि सोमवार को भंडारा का आयोजन है। वहीं, गोपीगंज के बाबा बड़े शिव धाम, कबूतर नाथ, गोपेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, मनकामेश्वर महादेव, जोगीबीर, जागेश्वर महादेव, तिलेश्वरनाथ, पांडवानाथ, स्वामी बड़ा देव महादेव मंदिर पर लोग दर्शन किए। सुरियावां के बलीपुर, ओदारनाथ, अभोली के मथेतू, जमुनीपुर कॉलोनी, बाबूसराय, गिर्दबड़गांव के मंदिर पर सुबह से रात तक भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें