ज्ञानपुर/ऊंज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुहासे और ठंड का असर अब धीरे-धीरे पड़ने लगा है। परिणाम है कि बाबूसराय और ऊंज तक प्रतिदिन होने वाले सड़क हादसों का क्रम रुक नहीं रहा है। सोमवार की देर रात सूफीनगर-गोधना बाजार के सामने ट्रक की टक्कर से मैजिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक खलासी बाल-बाल बच गए। चालक रंजीत ने बताया कि वह सामान पहुंचाने आजमगढ़ गया था। लौटते समय विपरित दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हेेेगया। आस-पास के लोगों ने कहा कि परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की अनदेखी के कारण इन दिनों सर्विसलेन पर अतिक्रमण, अवैध ढंग से चलने वाले होटल-ढाबा के सामने चालक वाहनों खड़ा कर इधर-उधर हो जा रहे हैं। अंडरपास ब्रिज से उतरते समय वाहनों की गति पर नियंत्रण न होने के कारण खड़े वाहनों में टक्कर होने से लेकर गलत दिशा से आने वाले बड़े वाहन चालक अनियंत्रित होकर सही दिशा से जा रहे वाहनों को चपेट में ले लेते हैं। यातायात निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि यातायात जागरूकता अभियान के तहत गोपीगंज से ऊंज तक निरीक्षण किया गया है। सर्विसलेन पर अतिक्रमण करने वालों के साथ होटल-ढाबा के सामने मानक के विपरीत खड़े हो रहे वाहन चालकों पर शिकंजा कसा जाएगा।