फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा : 70 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

विज्ञापन
माघी पूर्णिमा पर सेमराध गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर।
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा पर रविवार को जिले के विभिन्न घाटों पर करीब 70 हजार स्नानार्थियों ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना की। पूर्णिमा पर अंतिम स्नान के साथ ही कल्पवास मेले का समापन हो गया। सुबह से ही घाटों पर आस्थावानों की भीड़ दिखने लगी। ब्रह्म मूहुर्त में लोगों ने स्नान ध्यान करके मां गंगा की पूजा की। इसके बाद शिवालय पहुंच कर देवाधिदेव के दरबार में मत्था टेका। घाटों से लेकर सड़कों तक पुलिसकर्मी चक्रमण करते रहे।
रविवार की भोर से ही गंगा घाटों पर आस्थावानों की भीड़ दिखने लगी। डूहिया भावसिंहपुर निवासी आचार्य दीनानाथ शुल्क ने बताया कि रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग रहा। रवि पुष्य योग प्रातः 7:11 बजे से रात्रि 11:59 बजे तक रहा। शुभ मूहुर्त में लोगों ने स्नान किया। सुरक्षा के लिहाज से बाजार से घाटों तक 400 पुलिसकर्मी और प्रमुख घाटों पर 10-10 गोताखोर तैनात रहे। वहीं, रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने के लिए यात्रियों की भीड़ रही। ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर सवारी गाड़ी, मेला स्पेशल, एक्सप्रेस ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ रही। जिले के सीतामढ़ी, सेमराधनाथ, रामपुर गंगा घाट, बेरासपुर, जहागीराबाद, गुलौरी, चतुर्मुखी, बिहरोजपुर, भवानीपुर, कलिजरा, बरजी, डेरवा आदि प्रमुख घाटों पर करीब 70 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैरव आरती के साथ कल्पवास मेले का समापन
जंगीगंज।
सेमराधनाथ कल्पवास मेले के महंत करुणा शंकर दास महाराज ने बताया कि माघी पूर्णिमा पर रविवार को भैरव आरती के साथ मेले का समापन हुआ। कल्पवास मेले से लेकर स्नान घाट, सेमराधनाथ मंदिर तक भंडारा का आयोजन किया।
किस घाट पर कितने श्रद्धालुओं ने किया स्नान
सेमराधनाथ - 20 हजार
रामपुर गंगा घाट - 18 हजार
सीतामढ़ी - 15 हजार
कलिजरा - 03
भवानीपुर - 02
नोट : आंकड़ा जिला प्रशासन के अनुसार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें