फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला: 14 को प्रथम स्नान, व्यवस्था अधूरी

विज्ञापन
मेला स्थल पर अस्थाई हैंडपंप के लिए रखे गए सामान। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
जंगीगंज। काशी और प्रयाग के मध्य सेमराधनाथ में कल्पवास शुरू हो गया है। मकर संक्रांति के दिन प्रथम स्नान के साथ कल्पवासियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा, लेकिन अब तक कई विभागों की तरफ से व्यवस्थाएं नहीं की गई है। जिससे कल्पवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

एक जनवरी को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने गंगा पूजन कर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी विभागों को सख्त हिदायत भी दी थी कि मेला क्षेत्र में जरूरी सुविधाएं समय से पूर्ण कराया जाए। लोक निर्माण विभाग और वन विभाग ने जहां सक्रियता दिखाई, वहीं बिजली विभाग, जल निगम और नगर पालिका गोपीगंज की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। अब तक मेला स्थल पर प्रकाश, पेयजल और शौचालय की सुविधा नहीं हो सकी है। शाम ढलते ही मेला क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है। मेला समिति के सदस्य जरूरी व्यवस्था को पूर्ण करने में लगे हैं, लेकिन सरकारी विभागों का सहयोग न मिलने से काम अधूरा है।
गुरुपद उत्तराधिकारी स्वामी करुणाशंकर दास ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से चकरप्लेट बिछाया गया है और वन विभाग की ओर से लकड़ी की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की व्यवस्था करने वाला जिला पंचायत विभाग के कर्मचारी अभी तक मेला स्थल तक नहीं पहुंचे हैं। पेयजल की व्यवस्था न होने से मेला क्षेत्र में काम करने वाले पदाधिकारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी से मेले में कल्पवासियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा, लेकिन व्यवस्था पूरी नहीं हुई तो परेशानी होगी।
विज्ञापन

सभी विभागों को व्यवस्थाएं पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। 14 जनवरी तक जिन विभागों की ओर से व्यवस्था पूरी नहीं होगी उन पर कार्रवाई तय की जाएगी।- राजेंद्र प्रसाद, डीएम भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें