अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अल्पसंख्यक विभाग की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इसमें वक्ताओं ने अल्पसंख्यक कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष ने आवासीय मदरसों के बच्चों के लिए राशन कार्ड जारी करने की मांग की गई।
मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष पूर्व चेयरमैन मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने प्रदेश सरकार की अल्पसंख्यक
हित में किए जा रहे कार्यो को गिनाया।
उन्हाेंने डीएम से आग्रह किया कि जिले के आधा दर्जन से अधिक आवासीय मदरसे संचालित हैं। पूर्ति महकमे से उन्हें कार्ड जारी करके अनाज दिलाने की व्यवस्था करें। अंत्येष्टि स्थलों की चहारदीवारी निर्माण में गुणवत्ता रखने, शासन की लाभकारी योजना में 20 फीसदी अल्पसंख्यकों की भागेदारी में विधवा, वृद्धा, विकलांग, समाजवादी पेंशनों आदि का क्रियान्वयन किया जाए। जिससे लोगों को लाभ मिले।
अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी नरेंद्रशंकर पांडेय ने अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर अल्पसंख्यक कल्याण में आ रहे कमी को दूर करने पर जोर दिया। उन्होंने मदरसों के बच्चों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही योजनाओं में 20 फीसदी भागेदारी का कड़ाई से पालन करने के लिए मातहत अफसरों को निर्देश दिया। जिससे अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र लोग वंचित न रह पाए।
इस मौके पर सीडीओ आरपी मिश्र, एडीएम रमाशंकर यादव, एसडीएम परवेज अहमद, डॉ. सगीर खां, शकील दादा, अधिवक्ता मजहर शकील, मौलाना मुख्तार रिजवी, मौलाना ताज मोहम्मद, मौलाना जर्रार अशर्फी, सनवारूल हक, डीएमओ वर्षा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।