फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और फायरिंग में 14 लोग गिरफ्तार, जेल

Mon, 18 Apr 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जद्दूपुर में शनिवार की शाम को चुनावी रंजिश में मारपीट और फायरिंग मामले में आरोपी तीन दर्जन में पुलिस ने रविवार को दोनों पक्ष के 14 को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ दर्ज मामलों के तहत पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तारी के भय से दोनों पक्ष के अधिकांश आरोपी फरार बताए गए। 
विज्ञापन

शनिवार की शाम को खेत में फसल काटने गए जद्दूपुर गांव में अल्पसंख्यक समुदाय के दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर चल रहे मामले में विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कुछ देर में लाठियां चटकने लगी और ईंट-पत्थर चलने के बाद असलहे से हवाई फायरिंग भी की गई थी। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक दर्जन भर से अधिक लोग दोनों पक्ष के घायल हो चुके थे। पुलिस ने उन्हें एमबीएस भदोही और सीएचसी भदोही में भर्ती कराया था। दोनों पक्ष से तहरीर मिलने पर पुलिस ने देर शाम को ही तीन दर्जन लोगों पर मारपीट,बलवा समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद रविवार को सुबह होते ही पुलिस ने मयफोर्स छापेेमारी करके आरोपियों को उनके घर से ही गिरफ्तार करके थाने उठा लाई। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक पक्ष से महराजपुर के प्रधान मकसूद के अलावा मोबिन, कौनेन, शमसीर, रसीद, इम्तियाज, शहरेयार और दूसरे पक्ष से फिरोज, गुड्डू, कैसर, सकलैन, मुर्सलिन, उबैद, शाहिद शामिल है। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि दोनों पक्ष से सात-सात लोगों के गिरफ्तार कर जेल भेजा हूं, शेष के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें