चौरी के कंधिया के पास प्रेमी युगल के ट्रेन से कटने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : BHADOHI
चौरी। वाराणसी-भदोही रेल रूट पर कंधिया फाटक के पूर्वी छोर पर शुक्रवार की रात प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतक संदीप (22) और काजल (20) जौनपुर जिले के सुरेरी थानाक्षेत्र के हीरापट्टी गांव निवासी थे।
शुक्रवार रात मालगाड़ी से कटने की आशंका जताई जा रही है। जेब से मिले मोबाइल पर पुलिस ने शवों की शिनाख्त की। सीओ औराई सहित फोरेंसिक टीम और रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंची है। कंधिया फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर शनिवार को सुबह युवक और युवती का क्षत विक्षत शव देखकर लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिले मोबाइल से शिनाख्त की तो पता चला युवक हीरापट्टी गांव निवासी चंद्रबली राजभर का पुत्र है। जबकि युवती उसी गांव के विनोद राजभर की पुत्री है। दोनों के बीच कुछ दिनों से नजदीकियां बढ़ गईं थीं।
पुलिस ने प्रथम दृष्टया उनके ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने की आशंका जताई। मौके पर फोरेंसिक टीम और सीओ औराई भी पहुंच गए थे। जांच-पड़ताल के बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जाता है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले लगातार इसका विरोध कर रहे थे।