ज्ञानपुर नगर में भाइयों को राखी बांधतीं बहनें।
भाई-बहन के स्नेह का पवित्र पर्व रक्षाबंधन बृहस्पतिवार को जिले में पूरे उत्साह के साथ परंपरागत ढंग से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा का सूत्र उनकी सलामती की कामना की तो भाइयों ने उन्हें विविध उपहार दिए। मिठाई और राखी की दूकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में बहने अपने मायके आकर भाइयों को राखी बांधी तो जो नहीं आ सकी उनके यहां भाइयों ने पहुंचकर राखी बंधवाई
रक्षाबंधन के मौके पर बहनों ने पूजा-आरती की थाल सजाई। भाइयों के सिर पर रुमाल रखकर चंदन-रोली का तिलक लगाया आरती उतारकर मुंह मीठा कराया। इसके बाद राखी बांधकर भाई की सलामती की प्रार्थना की। इसके बाद भाइयों ने बहनों की सदा रक्षा करने का वचन दिया। भाइयों ने बहनों को उसकी पसंद का उपहार भेंट किया। रक्षाबंधन को लेकर घर-घर पकवान बने और लोगों ने खीर, पनीर आदि का जमकर लुत्फ उठाया। बहनें राखी बांधने के लिए तो भाई राखी बंधवाने के लिए एक-दूसरे के घर भी गए। इससे नगर की सड़कों पर यातायात का दबाव भी बढ़ा। शाम को नगरीय इलाके में जाम की स्थिति बन गई।