पुलिस लाइन में लोगों को मोबाइल सौंपती क्राइम ब्रांच की टीम। संवाद
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। सर्विलांस टीम के प्रयास से नए साल के पहले दिन 75 लोगों के चेहरे उस समय खिल गए, जब उन्हें उनकी पूर्व में खोई कीमती मोबाइल मिली। शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती के हाथों खोई मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान एएसपी ने मोबाइल बरामद करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की। जिले में इधर कई महीनों से कीमती मोबाइल सेटों के गायब होने का मामला काफी ज्यादा पुलिस के पास आ रहा था। ऐसे में परेशान पुलिस ने सर्विलांस कर सहारा लिया। कीमती मल्टीमीडिया मोबाइल सेटों को बरामद करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने बाकायदा सर्विलांस टीम में मोबाइल रिकवरी सेल का गठन किया था। मोबाइल सेट को गुम होने की लगातार शिकायत को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में स्वाट टीम गायब मोबाइल सेट को खोजने में जुट गई। 75 कीमती मोबाइल सेट बरामद किया गया। नए वर्ष पर गायब अपने मोबाइल को पाकर लोग झूम उठे और पुलिस की सराहना की। सफलता पाने वाली पुलिस टीम में आशीष कुमार सिंह, सर्वेश राय, नरेंद सिंह, तुफैल अहमद, नागेंद्र यादव, अजय यादव सहित अन्य रहे।