सीबीएसई की क्लस्टर फोर गेम प्रतियोगिता बाबतपुर वाराणसी के एसएस पब्लिक स्कूल में 13 से 16 नवंबर तक चली, जिसमे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों की कुल 42 टीमों ने भाग लिया।
खो खो प्रतियोगिता में कई टीमों को हराते हुए दयावंती पुंज मॉडल स्कूल की ब्वायज अंडर-19 की टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल के मुकाबले में डीपीएमएस की टीम ने बिहार के केएन मेमोरियल स्कूल, गया को हरा ट्रॉफी पर कब्जा किया।
उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष भी दयावंती पुंज मॉडल स्कूल की ब्वायज टीम ने अपना परचम लहराते हुए चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था।छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर स्कूल में जश्न का माहौल है।
प्रिंसिपल डॉ. राजकुमारी ने छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।