फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर अपनी कार्य शैली में सुधार लाएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। कई विभागों की प्रगति खराब होने पर डीएम ने नाराजगी जताई और सख्त हिदायत दिया कि सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। सौंपे गए दायित्वों को अधीनस्थों के भरोसे न छोड़ें। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में लंबित परियोजनाओं को लेकर कार्यदायी संस्था के अफसरों को कठोर चेतावनी दी। कहा कि वे समय-सीमा के भीतर मानक के अनुरूप निर्माण कार्यों को पूर्ण कराए। उन्होंने विशेष रूप से जनशिकायतों, जमीन से संबंधित विवादों, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता मिशन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति, सड़कों को गढ्ढ़ामुक्त, पारिवारिक लाभ योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन और आयुष्मान आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कई विभागों के कार्य अधूरे मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग से कहा कि व्यवस्था सुधारें अन्यथा कार्रवाई होगी। इस मौके पर एडीएम शैलेंद्र मिश्रा, सीडीओ मनोज राय, एसडीएम ज्ञानपुर ज्ञान प्रकाश, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतोष कुमार, उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें