फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव: 1.25 लाख अभिभावकों ने भरा मतदान का वचन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की तीनों विधानसभाओं में लो टर्न आउट 180 बूथों पर शत-प्रतिशत मतदान की मुहिम में प्रशासन जुट गया है। मतदाताओं को जागरूक करने के साथ ही अभिभावकों से 25 मई को मतदान करने के लिए वचन पत्र भराया जा रहा है। अब तक 1.25 लाख अभिभावकों ने वचन पत्र भर दिया है, जबकि अन्य से ग्राम प्रधान, शिक्षक भरवाने में जुटे हैं। बेहतर कार्य करने वाले हर ब्लॉक के तीन स्कूल और गांव को डीएम पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। जिले में छठवें चरण में 25 मई को मतदान होगा। मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह के मार्गदर्शन में सभी विभागों की तरफ से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। प्रभारी अधिकारी स्वीप एवं मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि 885 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहेे छात्र / छात्राओं की ओर से अपने पारिवारिक सदस्यों-दादा, दादी, माता-पिता, भैया, दीदी, का इस आशय से कि वे लोकसभा निर्वाचन में 25 मई को वोट देने अवश्य जाएंगे। अब-तक लगभग 1.25 लाख वचन पत्र बीएसए के माध्यम से प्राप्त हुआ है। जिसको भारत निर्वाचन आयोग भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका बेहतर परिणाम मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वाधिक वचन पत्र जमा करने वाले प्रत्येक विकास खंड के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा। बताया कि कम मतदान प्रतिशत वाले 180 बूथों पर 27 मार्च से अभियान के तहत वोट प्रतिशत बढ़ाने की मुहिम चलाया जा रहा है। दो चरणों में 180 बूथों में अब तक 54 बूथों को कवर किया गया है। 23 मई तक सभी बूथों पर टीम पहुंचकर जागरूक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें