फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आईआईसीटी में पूजे गए भगवान विश्वकर्मा

विज्ञापन
आईआईसीटी के वर्कशाप में विश्वकर्मा पूजा में जमा हुए छात्र व स्टाफ। स्रोत-आईआईसीटी
विज्ञापन
नगर में जगह-जगह भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर बृहस्पतिवार को विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। नगर के लोहराना गली में लगभग पांच दशक से पूजन अर्चना की परंपरा चली आ रही है। यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पूजन अर्चन में शामिल होते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर स्थित भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। लोहराना गली में पूजन में महिलाओं के साथ बड़े बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा से परिवार की सुख-समृद्धि और कारोबार में उन्नति की कामना की। इस दौरान अमित विश्वकर्मा, दीपू विश्वकर्मा, पप्पू विश्वकर्मा, सुजीत विश्वकर्मा, पंकज, अमन, प्रियांशु, आदर्श मोदनवाल, पवन सेठ, गोलू विश्वकर्मा, नीरज, जतिन विश्वकर्मा, आदित्य विश्वकर्मा, आशीष, मोनू आदि मौजूद रहे।
उधर, भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) में भी परंपरागत रूप से में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। संस्थान के छात्रों में उत्साह नजर आया। इस दौरान संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने वर्कशाप में लगे उपकरणों की विधिवत पूजा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें