फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रभु श्रीराम ने किया रावण का वध, जयकारों से गूंजा रामादल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री बजरंग रामलीला समिति सारीपुर की ओर से आयोजित रामलीला में शुक्रवार की रात अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति और कुंभकरण-मेघनाथ, रावण वध की लीलाओं का मंचन किया गया। इसमें भगवान श्रीराम ने शांति दूत के रूप में अंगद को रावण के पास भेजा। अंगद ने रावण को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। रावण द्वारा युद्ध के लिए तैयार होने पर श्रीराम ने लंका पर चढ़ाई कर दी।
विज्ञापन

मेघनाथ ने शक्ति का प्रयोग कर लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया। सुखेन वैद्य ने संजीवनी बूटी से लक्ष्मण की मूर्छा दूर की। इसके बाद श्रीराम ने कुंभकरण और मेघनाथ का वध किया। अंत में राम ने रावण का भी संहार किया। इसके साथ लीला समाप्त हुई। प्रबंधक सुनील कुमार पाठक ने बताया कि भरत मिलाप का कार्यक्रम रविवार को होगा। इसके साथ रामलीला का समापन होगा।
इस दौरान लालचंद यादव, विनय कुमार पाठक, मिथलेश पाठक, कृष्ण कुमार पाल, शनि पाठक, राजेंद्र प्रसाद पाठक, शनि पांडेय, विपुल पांडेय, श्यामधर पाठक, सुरेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें