फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अयोध्या में प्रभु राम, हर तरफ छाईं खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूसराय। श्री बजरंग रामलीला समिति सारीपुर की ओर से सोमवार को रामलीला मंचन शुरू हो गया। पहले दिन नारद मोह और प्रभु श्रीराम जन्म का मंचन किया गया। सनी पाठक ने मुकुट पूजा कर लीला की शुरुआत की। इसमें पहले दिन देवी पार्वती ने भगवान शंकर से कहा कि हे प्रभु यदि आप हम पर प्रसन्न हैं तो हमें प्रभु राम की कहानी सुनाइए। उन्होंने नर तन क्यों धारण किया? भगवान शंकर ने बताया कि एक बार नारद मुनि को मोह हो जाता है। भगवान विष्णु उनका मोह भंग करते हैं और दूसरी तरफ देवतागण रावण के अत्याचारों से परेशान होकर ब्रह्मा के पास जाते हैं। अयोध्या के राजा दशरथ अपने गुरु के आदेश पर पुत्रेष्टि यज्ञ करवाते हैं, जिसके बाद उनके यहां चार पुत्र जन्म लेते हैं। भगवान विष्णु का माता कौशल्या के गर्भ से जन्म होता है। इससे अयोध्या में खुशियां छा जाती हैं। प्रभु का जन्म होते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। इस मौके पर श्यामधर पाठक, सुनील पाठक, शमशेर बहादुर यादव, अजीत यादव, संजय यादव, अजय दुबे, ओम प्रकाश पाठक, सुनील जायसवाल, संतोष दुबे, अभय पाठक, भाईजी दुबे, भुवाल विश्वकर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें