ज्ञानपुर। पश्चिमी विक्षोम के असर के कारण जिले का मौसम अचानक से परिवर्तित हुआ है। सोमवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। लोगों को तीन बजे तीन मिनट के लिए भगवान भास्कर के दर्शन हुए। उसके बाद फिर से वे बादलों के बीच गुम हो गए। सोमवार को सर्द हवाओं के कारण दिन भर ठंड बनी रही। लोग अलावों और गर्म चाय के बीच दिन बिताया।
कालीन नगरी में मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ है। सोमवार को दिनभर लोगों को भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हो सके। मौसम विभाग के अनुसान पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण तापमान गिरावट देखी जा रही है। सोमवार का तापमान 14.9 दर्ज किया गया। हालांकि अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिले में ठंड के कारण शाम होते ही विभिन्न बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण अंचलों में शाम आठ बजे तक दुकाने बंद हो गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक से दो दिनों में बारिश की भी संभावना बन रही है। इससे लगभग चार डिग्री तापमान गिरने का अनुमान है। सोमवार सीजन का सबसे ठंडा दिन भले ही न रहा हो, लेकिन दिन भर बादलों के डेरे के कारण लोगों को सर्दी से आराम भी नहीं मिली।
लोग चाय की दुकानों पर चुस्कियों के बीच दिन बिताया। कृषि केंद्र बेजवां मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सोमवार को 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।, जो रविवार की अपेक्षा 2.1 डिग्री कम रहा। बदलते मौसम के बीच चिकित्सक सतर्क रहनें की सलाह दे रही है। गर्म कपड़ा पहने, गर्म भोजन करें। इसी तरह बदलते मौसम के बीच इन दिनों गर्म पानी का सेवन जरुर करे। क्योंकि ठंड और अधिक बढ़ेंगी।