फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार से हर चेहरे पर दिखी मायूसी

Fri, 27 Mar 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वर्ल्डकप में लगातार सात मैच जीतकर आगे बढ़ रही टीम इंडिया से प्रशंसकों को बृहस्पतिवार को खासी उम्मीद थी। सुबह मैच शुरू होने के साथ ही लोग टीवी के पास बैठकर मैच देखने लगे।

 शुरूआत में टास हारने के बाद उमेश यादव ने वार्नर को आउट किया तो लोगों की उम्मीद जगी लेकिन अंत में 50 ओवरो में 328 रन स्कोरबोर्ड पर लगने के बाद लोग परेशान दिखने लगे। अक्सर इतिहास बनाने वाली टीम इंडिया की जीत को लेकर लोग आश्वस्त भी दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शुरूआती 10 ओवर तक बेहतर खेल के बाद प्रशंसकों को लगा कि अब मैच रोमांचक होगा लेकिन 12वें ओवर से 18वें ओवर तक टीम इंडिया के चार विकेट गिरने के बाद ही प्रशंसक शांत हो गए। रहाणे और धोनी की सामान्य साझेदारी टूटने के बाद धोनी भी कुछ शाट लगाने के बाद आउट हो गए।

धोनी के आउट होते ही लोग टीवी बंद कर दिए। हाईवोल्टेज मैच में टीम इंडिया की हार को लेकर प्रशंसक खिलाडि़यों पर अपनी कटाक्ष करते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें