फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: 'इंडिया' उम्मीदवार ललितेश के पास पत्नी से कम सकल सम्पत्ति, जानें- अन्य प्रत्याशियों का हाल

Sun, 05 May 2024 12:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

Lok Sabha Election: लोकसभा भदोही के लिए नामांकन करने वाले तीन प्रमुख दलों के प्रत्याशियों में सबसे अधिक सकल सम्पत्ति के मालिक बसपा उम्मीदवार हरिशंकर सिंह चौहान हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर भाजपा उम्मीदवार डॉ. विनोद बिंद और तीसरे नंबर पर इंडिया गठबंधन उम्मीदवार ललितेश पति त्रिपाठी हैं।
विज्ञापन
डॉ. विनोद बिंद, हरिशंकर सिंह चौहान और ललितेश पति त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नामांकन पर्च के साथ दिए हलफनामे के अनुसार ललितेश के पास सकल सम्पत्ति इनकी पत्नी से भी कम है। नामांकन फार्म के साथ दिए हलफनामे के अनुसार बसपा उम्मीदवार हरिशंकर चौहान के पास नगद पांच हजार के अलावा विभिन्न बैंक खातों और 10 ग्राम सोना, एक रिवाल्वर, एक बुलेट, एक जेसीबी, एक स्कार्पियो, हैवा ट्रक, मिनी बस इत्यादि मिलाकर कुल दो करोड़ 26 लाख 52 हजार 435 रुपये की सकल संपत्ति है।

विज्ञापन


इसी तरह इनके पत्नी के पास नगद 15 हजार मिलाकर कुल तीन लाख 86 हजार 789 रुपये की संपत्ति है। वहीं भाजपा प्रत्याशी डॉ. विनोद बिंद के पास कुल सकल संपत्ति एक करोड़ 89 लाख 62 हजार 951 रुपये हैं। जिसमें इनके हाथ में 58 हजार 355 रुपये नगद है। वहीं उनके इंडियन बैंक खाते में 360 रुपये, एचडीएफसी बैंक के एमजीएस एकाउंट में दो हजार 750 और चालू खाते में 8 लाख 22 हजार 330 रुपये हैं।

इसके अलावा केनरा बैंक खाते में सात हजार 557 और पंजाब बैंक में 55 लाख 75 हजार तीन रुपये और एचडीएचडीएफ खाते में पांच लाख 25 हजार 267 रुपये हैं। इसके साथ ही एक स्कार्पियो और 20 ग्राम सोने का आभूषण इनके पास है। वहीं इनकी पत्नी के हाथ में 50 हजार नगद के अलावा विभिन्न बैंक खाता, एक फाच्युनर और 200 ग्राम सोने के आभूषण और एक किलो चांदी को मिलाकर कुल एक करोड़ 77 लाख नौ हजार 251 रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन


वहीं, इंडिया गठबंधन उम्मीदवार ललितेश पति त्रिपाठी के पास हाथ में नगदी 50 हजार और विभिन्न बैंक खातों के साथ वाहन के साथ अन्य संपत्तियों को मिलाकर कुल 12 लाख 7 हजार 593 रुपये की सकल सम्पत्ति है। वहीं इनकी पत्नी के पास 40 हजार रुपये नगद के साथ 16 लाख 96 हजार 793 रुपये की सकल सम्पत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें