फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया आवास में धांधली पर नपेंगे अफसर

Fri, 01 Jul 2016 01:39 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
डीघ के कूड़ी खुर्द गांव में चौपाल में ग्रामीणों को योजनाओं से अवगत कराते जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु बाएं।
विज्ञापन
डीघ विकास खंड के लोहिया गांव कूड़ी खुर्द में बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। लोहिया आवास में धांधली की शिकायत ग्रामीणों ने की तो डीएम सख्त हो गए। अफसरों को चेताया कि जांच में जो भी दोषी मिलेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। गांव को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए ग्रामीणों को संकल्प दिलाया। 
विज्ञापन

डीएम प्रकाश बिंदु ने ग्रामीणों से विभागवार और लाभार्थीवार रूबरू होकर  उन्हे मिल रहे सुविधाओं के बारे में पूछा। ग्रामीणों के जवाब पर संतोष जताया।  चौपाल में काफी संख्या में ग्रामीणों ने लोहिया आवास में भ्रष्टाचार की शिकायत की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी। डीएम ने स्वास्थ्य  मिशन और स्वच्छता पर नसीहत देते हुए कहा कि कुड़ी खूर्द गांव गंगा के  किनारे है, ऐसी स्थिति में इस गॉव को खुले में शौच मुक्त करने के लिए हम  सबको संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को डायरिया ज्यादातर  गंदगी के कारण हो जाती है। ग्रामीणों से खुले  में शौच न करने के लिए शपथ दिलवाई। सभी का हौसला बढ़ाते हुए डीएम ने दस-दस महिलाओं और दस-दस युवाओं की  टोली बनाकन लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा। ग्राम सभा में तैनात आशा, एएनएम, कोटेदार, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि वह अपने काम के अलावा अभियान में शामिल होकर सफल बनाएं। इस मौके पर सीडीओ आरपी मिश्रा, सीएमओ डॉ. डीके सोनकर सहित कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें