लॉकडाउन के खाली समय में कठौता गांव में बच्चों संग कैरम खेलते लवी सिंह।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। लॉकडाउन के खाली समय में समय काटना मुश्किल हो रहा है। कभी बच्चों और परिवार को समय न दे पाने लोग अब घरों में ही पूरा दिन गुजार रहे हैं। सभी बच्चों संग खेल और चित्रकारी के माध्यम से अपनी पुरानी यादें ताजा करने के साथ ही दिन गुजार रहे हैं।
ज्ञानपुर के बड़ाडीह निवासी आलोक रावत की मोटर पार्ट्स की दुकान है लेकिन लॉकडाउन के कारण वह बंद चल रही है। इन दिनों वह अपनी भतीजी अदिती रावत के साथ चित्रकला में हाथ आजमा रहे हैं। गोपीगंज के कठौता निवासी लवी सिंह ठाकुर भी बच्चों संग कैरम खेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों संग खेलने में अलग ही मजा मिलता है। बड़ागांव निवासी देवांश शुक्ला स्कूलों में छुट्टी होने से दिन में पढ़ाई कर समय गुजार रहा है। घोसियां की मानवी बरनवाल प्रतिदिन आकर्षक चित्र बना रही हैं। छुट्टी के कारण घर में ही पढ़ाई के साथ आकर्षक कलाकृतियां भी बना रही है।