फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एसडीएम की जांच में नहीं खोला ताला, अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

विज्ञापन
घोसिया में अल्ट्रासाउंड कक्ष को किया गया ​सील। स्रोत स्वास्थ विभाग
विज्ञापन
औराई। घोसिया में मनमाने तरीके से संचालित हो रहे द हेल्थ केयर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर शुक्रवार को स्वास्थ्य महकमे की गाज गिरी। बृहस्पतिवार को निरीक्षण के बाद लाइसेंस निरस्त करने के लिए औराई एसडीएम बरखा सिंह ने डीएम को रिपोर्ट भेजी थी। वहीं शुक्रवार शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंटर पर पहुंचकर अल्ट्रासाउंड रूम को सील कर मशीन को कस्टडी में ले लिया। जिले में 45 अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित होते हैं। बृहस्पतिवार को शाम को औराई एसडीएम, सीएचसी अधीक्षक कृष्णाचंद दूबे द हेल्थ केयर अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करने पहुंचे। जहां सेंटर तो खुला मिला लेकिन अल्ट्रासाउंड रूम में ताला लगा रहा। एसडीएम ने अन्य कर्मचारियों से ताला खोलने के लिए कहा लेकिन चाबी न होने का हवाला देते हुए ताला नहीं खोला गया। ऐसा इसके पहले के निरीक्षण में भी हुआ था। इस पर एसडीएम ने लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट लगा दी। शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. ओपी शुक्ला सेंटर को सील कर दिया और मशीन को अपने कस्टडी में ले लिया।
विज्ञापन

एसडीएम बरखा सिंह ने बताया कि शिकायत मिली थी कि अल्ट्रासाउंड सेंटर पर चोरी छिपे मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जाता है। दो बार औचक निरीक्षण किया गया। इसमें शिकायत सही पाई गई। लाइसेंस निरस्त करने के लिए उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है। बता दें कि जिले में अवैध ढंग से कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें