ज्ञानपुर। रोजगार करने के नाम पर ऋण लेकर उसकी अदायगी में लापरवाही बरत रहे 341 बकाएदारों को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने नोटिस जारी किया है। इन पर पांच करोड़ 91 लाख 82 हजार रुपये और मार्जिन मनी के नौ लाभार्थियों पर 14 लाख 61 हजार रुपये बकाया है। 31 अगस्त तक बकाए की अदायगी न होने पर आरसी जारी कर इनसे बकाया वसूला जाएगा।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश वित्तीय एवं विकास निगम की ओर से टर्मलोन-मार्जिन मनी योजनांतर्गत ऋण देने की योजना संचालित की गई थी। इसके तहत डेढ़ से दो दशक पहले से ऋण लिए लोगों की ओर से ऋण की अदायगी नहीं की जा रही है, जबकि ऋण धनराशि बढ़कर करीब छह करोड़ रुपये पहुंच चुकी है।
विभाग की ओर से बार-बार अदायगी को लेकर निर्देश जारी करने के बाद भी बकाएदारों की ओर से गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इसे देखते हुए विभाग की ओर से अब सख्ती की तैयारी की गई है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि टर्मलोन योजना के तहत 332 लोगों पर पांच करोड़ 91 लाख 82 हजार रुपये और मार्जिन मनी के नौ लाभार्थियों पर 14 लाख 61 हजार रुपये बकाया है। बताया कि सभी को अनंतिम नोटिस जारी की गई है। 31 अगस्त तक पैसा जमा करने के लिए निर्देश दिया गया है। इसके पश्चात आरसी जारी कराकर वसूली की जाएगी।
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि टर्मलोन योजना के तहत 332 लोगों पर पांच करोड़ 91 लाख 82 हजार रुपये और मार्जिन मनी के नौ लाभार्थियों पर 14 लाख 61 हजार रुपये बकाया है। बताया कि सभी को अनंतिम नोटिस जारी की गई है। 31 अगस्त तक पैसा जमा करने के लिए निर्देश दिया गया है। इसके पश्चात आरसी जारी कराकर वसूली की कार्रवाई की जाएगी।