फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्या सुनें

Sun, 31 Jan 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट के विभिन्न कक्षाओं में जाकर कर्मचारियों से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर अधिकारी निपटाएं।
विज्ञापन


विचाराधीन कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा करें, काम में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 कलेक्ट्रेट के निरीक्षण में साफ सफाई, शौचालय, पत्रवलियों के रखरखाव आदि पर संतोष व्यक्त किया।

 उन्होंने गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, पुराने मुकदमों अभिलेखो की प्रतिलिपियों को बारीकी से देखी। इसके बाद मंडलायुक्त ने मतदाता पहचान पत्र वितरण को लेकर बैठक ली। उन्होंने वितरण शत प्रतिशत कराए जाने का निर्देश दिया।

 कहा कि इस काम में शिथिलता बरतने वाले बीएलओ के मामले में संबंधित एसडीएम और तहसीलदार जिम्मेदार होगे।उन्होंने एसडीएम और तहसीलदारो से कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ के साथ बूथ स्तर पर अलग-अलग समीक्षा करे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि अंतिम प्रकाशन होने पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची उपलब्ध करा  दी जाएगी।


इस मौके पर एसपी अनिल कुमार राय, एडीएम हरिलाल, एसडीएम ज्ञानपुर विपिन कुमार, एसडीएम भदोही आशाराम, एसडीएम औराई मनोज कुमार के अलावा आरिफ सिद्दीकी, लल्लू गौतम, संतोष पांडेय, नीलम मिश्रा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें