दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के गोपीपुर गांव में शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों के चयन के लिए खुली बैठक हुई। इसमें पात्र लाभार्थियों का चयन कर सूची उच्चाधिकारियों के पास भेजी गई। ग्राम प्रधान बिंदु देवी और सचिव हर्षवर्धन बिंद ने कहा कि शासन के मंशानुसार लाभार्थियों का चयन हो रहा है। सर्वे में 108 ग्रामीणों ने आवेदन किया। ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त कर योजना की पात्रता के आधार पर लाभार्थियों की सूची तैयार की गई। प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना पंचायत की प्राथमिकता है। इस मौके पर पन्नालाल, बुद्धू आदि रहे।