फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
मृतक विकाश यादव । फाइल फोटो
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के शहीद तिराहा मिर्जापुर मोड़ पर शुक्रवार की देर रात ट्रक में बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार विकास यादव उर्फ अक्का (35) निवासी भोगांव और अमन मिश्रा (25) निवासी विट्ठलपुर की मौत हो गई। वहीं शुभम यादव (22) निवासी कठारी गंभीर रूप से घायल हो गया। अमन जहां परिवार का इकलौता पुत्र था। वहीं विकास की शादी अभी 40 दिन पहले ही हुई थी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत चिंताजनक होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। भोगांव निवासी विकास यादव कठारी निवासी शुभम और विट्ठलपुर निवासी अमन मिश्रा दोस्त थे। वे शुक्रवार की रात करीब 10 बजे एक बाइक पर सवार होकर गोपीगंज की तरफ आ रहे थे। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग शहीद तिराहा पर लाई लादकर मिर्जापुर की ओर घूम रहे मिनी ट्रक में भिड़ गए। टक्कर इतनी तेज हुई की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में बाइक चला रहे विकास यादव की मौके पर मौत हो गई। वहीं अमन और शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुचाया। चौकी प्रभारी शशांक बाजपेयी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंच गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान अमन मिश्रा की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलती है तो प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें