फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफियाओं की ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क: एसडीएम के साथ गांव पहुंची तीन थानों की पुलिस, रडार में तस्कर

Sat, 03 Sep 2022 03:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भदोही

सार

भदोही में शराब माफियाओं पर पुलिस का डंडा चला है। शनिवार को पुलिस ने दुर्गागंज के गंगारामपुर में अंर्तजनपदीय शराब माफिया और उसके गैंग के सदस्य की दो करोड़ 57 लाख की चल-अचल संपति कुर्क कर दी।
विज्ञापन
दुर्गागंज में जमीन कुर्क करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेशेवर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन जारी है। शनिवार को पुलिस ने दुर्गागंज के गंगारामपुर में अंर्तजनपदीय शराब माफिया और उसके गैंग के सदस्य की दो करोड़ 57 लाख की चल- अचल संपति कुर्क कर दी। पुलिस एवं प्रशासनिक कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मची रही। पुलिस के रडार में शामिल 26 अन्य मादक पदार्थ तस्करों पर जल्द ही कुर्की की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

जिले में सरकार की मंशा के अनुसार अपराधियों के खिलाफ जीरो टोलेरेंस के तहत सख्ती की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत पेशेवर अपराधियों के खिलाफ सख्ती की जा रही है। शनिवार को एसडीएम भदोही चंद्रशेखर संग भदोही, सुरियावां और दुर्गागंज पुलिस गंगारामपुर गांव पहुंची। जहां गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी एवं अंतर्जनपदीय शराब तस्कर गुलाब जायसवाल और गैंग के सदस्य अनिल जायसवाल की संपति कुर्क की गई।
एसपी के मुताबिक दोनों भौतिक, आर्थिक लाभ के लिए साल 1992 से अवैध शराब का निर्माण, तस्करी जैसे अपराध में शामिल रहे। दोनों ने शराब तस्करी से अर्जित धन से करोड़ों की संपति बनाई। इसमें हरिकरनपुर में मकान और दुकान बनाया। जिसकी कीमत एक करोड़ 47 लाख 62 हजार, सरायभाव सिंह में 1.233 हेक्टेयर जमीन जिसकी कीमत 84 लाख 69 हजार, तीन दो पहिया, चार पहिया वाहन (अर्टिगा कार, बोलेरो और एस्कॉर्ट ट्रैक्टर जिसकी कीमत 16 लाख 55 हजार और बैंक में जमा नौ लाख शामिल है।
विज्ञापन

दोनों की चल-अचल कुल दो करोड़ 57 लाख 88 हजार 534 रूपये को कुर्क किया गया। एसपी ने बताया कि गैगेस्टर एक्ट के तहत डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि शराब माफिया गुलाब जायसवाल और अनिल जायसवाल थाने के हिस्ट्रीशीटर संग टापटेन अपराधी है। उन्होंने बताया कि 26 अन्य शराब, गांजा माफियाओं के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई होगी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी भदोही अजय चौहान, थाना प्रभारी गगनराज सिंह, विश्व ज्योति राय,चित्रकुट पुरी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें