फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बंदी से बिहार में अराजकता पर लगा लगाम : श्रवण कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में शराब बंदी होने से वहां की महिलाएं खुश हैं। पूरे राज्य में अराजकता पर भी लगाम लगा है। शराब बंदी के बाद दूध और मिठाई की बिक्री भी बढ़ गई।
विज्ञापन

वे सुरियावां के भोरी मैदान में बुधवार को जनता दल युनाइटेड के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंनें कहा कि नौजवानों को देश और प्रदेश के सदन में पहुंचना जरूरी है।
इससे जनता का हित होगा। प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल ने संगठन विस्तार के लिए गांव-गांव चौपाल लगाने को कहा। उन्होंने एक बूथ, दस यूथ का नारा भी दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

इस मौके पर अमर कटियार, दिवाकर सिंह, अभिषेक राय, शालिनी पटेल, सुशील पटेल, सुशील कश्यप, संजय सिंह, शैलेंद्र गहरवार आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश राय ने की। प्रदेश महासचिव डीएम सिंह गहरवार धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें