फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: घर की छत पर गिरी बिजली ने ली महिला की जान, काला हो गया था पूरा शरीर; मुआवजे की मांग

Fri, 25 Jul 2025 06:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में आकाशीय बिजली ने बुजुर्ग महिला की जान ले ली। घर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद कोहराम मच गया। बिजली से महिला का पूरा शरीर काला पड़ गया था। वहीं, ग्राम प्रधान ने जिला प्रशासन से मुआवजे की अपील की है।
विज्ञापन
चिरौंजी देवी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bhadohi News: भदोही के उंज थाना क्षेत्र के मुगरहा गांव में शुक्रवार को बिजली की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला अपने घर की छप्पर में बैठी थी। इस बीच तेज बारिश के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


गांव निवासी सरजू प्रसाद बिंद की पत्नी चिरौंजी देवी (65) शुक्रवार को अपने घर की छत पर बैठी थी। दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बीच जब तक महिला वहां से उतर कर घर के अंदर पहुंचती थी।

इस बीच, तेज आवाज के साथ कड़की बिजली की चपेट में आ गई। जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने जब तक देखा और उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतका चिरौंजी देवी पांच बेटे एवं एक बेटी की मां थीं। जिनमें से एक बेटे की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रधान संतोष सरोज ने जिला प्रशासन एवं प्रदेश शासन से समुचित मुआवजा की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें