ऊंज। थाना क्षेत्र के कुरमैचा गांव बृहस्पति वार को आसमान से गिरी बिजली ने हजारों रुपये के सामानों को जला दिया। इस संबंध में पीड़ित उमाशंकर बिंद ने बताया कि बुधवार को आंधी-तूफान में उड़े गृहस्थी को सुधारने में लगा था। सुबह के समय भी बारिश होने लगी और वह अपने परि वार के साथ घर में बैठा था। तेज आवाज के साथ आसमान से गिरी बिजली घर के बगल गिर कर आसपास के खेतों में सब्जी की फसल, कई हरे-भरे पेड़ को चपेट में लेकर जला दिया। झटका लगने से वह परिवार समेत इधर-उधर भागकर जान बचाया नहीं तो बड़ी अनहोनी होने से न रुक पाता। तार-खंभे पर असर पड़ने से वह भी धराशाई हो गए जिससे बिजली आपूर्ति देर शाम तक नहीं हो सकी।