फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कमियां मिलने पर खाद-बीज की छह दुकानों के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रबी सीजन की प्रमुख गेहूं फसल की चल रही बोआई के दौर में खाद-बीज की कालाबाजारी को लेकर विभाग अलर्ट है। शुक्रवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने सघन जांच अभियान चलाया। टीम ने खाद बीज के 27 नमूने लिए। वहीं कमियां मिलने पर छह दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम औराई, जिला कृषि अधिकारी रत्नेश कुमार पांडेय ने ज्ञानपुर व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने भदोही तहसील क्षेत्र में पहुंचकर खाद व बीज के दुकानों की जांच की। टीम ने कुल 38 दुकानों की जांच की गई। संदिग्ध मिलने पर बीज के 22 व उर्वरक को पांच नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया।
स्टाक बोर्ड, फर्म का नाम, स्टॉक रजिस्टर रखरखाव, कैश मेमो आदि की कमियां पाई जाने को लेकर छह विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित किया गया। चार विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। दुकानदारों को हिदायत दी गई कि किसानों को आधार कार्ड, खतौनी के आधार पर निर्धारित दर पर उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

टीम ने प्रमोद खाद बीज भंडार बसवापुर, बेटर लाइफ फार्मिंग सेंटर बसवापुर, मौर्य खाद बीज भंडार बसवापुर, मौर्य खाद बीज भंडार अईनछ, इफको कृषक सेवा केंद्र बीरमपुर, यादव खाद भंडार सुभाष नगर के लाइसेंस का निलंबन किया गया है।
विज्ञापन

वहीं मनीष खाद बीज भंडार कोइरौना, इफको कृषक सेवा केंद्र नारेपर सीतामढ़ी, किसान सेवा केंद्र दानापुर व साधन सहकारी समिति रमईपुर को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें