फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 7952 बाइकों के निरस्त होंगे लाइसेंस, पांचवीं बार कटा है चालान

विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में बिना हेलमेट जाते बाईक सवार। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में इस साल नवंबर में चले यातायात माह के दौरान 7952 वाहन ऐसे मिले, जिसका पांचवीं बार चालान हुआ है। इनमें 60 फीसदी वाहन भदोही जनपद के हैं। वहीं 40 फीसदी वाराणसी, जौनपुर और मिर्जापुर जिलों के हैं। इन वाहनों का लाइसेंस निरस्त करने के लिए यातायात विभाग ने एआरटीओ को सूची भेजी है। हालांकि एआरटीओ की ओर से अब तक इन वाहनों के लाइसेंस निरस्त नहीं किए गए हैं। जिले में हर साल यातायात माह के दौरान अभियान चलाकर बड़े स्तर पर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों का चालान किया जाता है। इस साल भी यातायात विभाग ने 13 से 14 हजार वाहनों का चालान काटा था। इनमें 95 फीसदी बाइक सवार थे। इसमें हाई सिक्योरिटी नंबरप्लेट न होना, तीन सवारी, प्रदूषण और हेलमेट लगाकर वाहन न चलाने समेत अन्य कमियों को लेकर चालान काटे गए थे। यातायात विभाग की सख्ती के बाद भी बाइक चालक नियमों के पालन को लेकर गंभीर नहीं दिखते। इसके कारण पांच बार चालान कटने के बाद वाहनों के लाइसेंस निरस्त किए जाने का नियम है। एआरटीओ राम सिंह के अनुसार जितने वाहनों के लाइसेंस निरस्तीकरण की लिस्ट मिलती है, उन्हें नोटिस भेजा जाता है। नोटिस में उन्हें 15 दिनों का समय दिया जाता है। इस बीच अगर वे अपना पूरा चालान जमा कर देते हैं तो उनका लाइसेंस निरस्त नहीं किया जाता। अगर नहीं करते हैं तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाता है। इस बार भी वाहन चालकों को नोटिस भेजा गया है। अगर वे चाहे तो घर बैठे ऑनलाइन चालान भी जमा कर सकते हैं। सीओ यातायात राजीव सिंह ने बताया कि यातायात नियमों पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसके बाद भी चालक नहीं सुधरते। खासकर बाइक चालकों के साथ ऐसी दिक्कतें होती हैं। यातायात विभाग चालान तो काटता है लेकिन कई लोग उसे जमा नहीं करते हैं। बाद में जब नोटिस जाता है तब जमा करते हैं या लोक अदालत में जाकर जुर्माना जमा करते हैं। लाइसेंस निरस्तीकरण का अधिकार एआरटीओ को ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें