फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नो पार्किंग बोर्ड के पास खड़े हो रहे वाहन

विज्ञापन
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के सामने नो एंट्री बोर्ड के पास खड़े वाहन। संवाद - फोटो : पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेते एएसपी।
विज्ञापन
लालानगर। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के मुख्य मार्ग पर नो पार्किंग का बोर्ड शोपीस बनकर रह गया है। नो पार्किंग के बोर्ड के बाद भी यहां पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे स्टेशन जाने और वहां से लौटने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर जिनके पास सामान है, उन्हें वहां से निकलने में पसीने छूट जाते हैं। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर हर दिन पैसेंजर और एक्सप्रेस मिलाकर कुल 15 ट्रेनें आती-जाती हैं। हर दिन यहां से चार से पांच हजार लोग यात्रा करते हैं। समय के साथ स्टेशन पर काम तो हुए हैं लेकिन अब तक तमाम दुर्व्यवस्थाएं बनी हैं। स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर ही नो पार्किंग का बोर्ड लगा हुआ है। इसके बाद भी बड़ी संख्या में बाइकें और अन्य वाहन यहां खड़े कर दिए जाते हैं। मुख्य रास्ते में ही वाहनों के खड़े होने से यात्रियों को परेशानी होती है। खासकर जब दूरदराज की सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाड़ियां आती-जाती हैं तो बड़ी संख्या में यात्रियों का रेलवे के मुख्य मार्ग से आवागमन होता है। सामान के साथ बाहर निकलने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती है। बाइकों के अलावा यहां पर ऑटो चालक भी मनमाने तरीके से वाहन खड़े कर देते हैं। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। इस मौके पर ही जीआरपी चौकी होने के बाद भी इसपर ध्यान नहीं दिया जाता। मंगलवार को पंकज लाल, मनोज साहू, अमित कुमार के अलावा पूर्व सभासद कृष्ण कुमार खटाई ने बताया कि रेलवे के अधिकारी और जीआरपी इस पर सक्रियता दिखाएं तो इस तरह से वाहन खड़े न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें