फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो आर्थो सर्जन की तैनाती, सी-आर्म मशीन की मांग के लिए शासन को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तत्काल उपचार के लिए दो आर्थो सर्जन की तैनाती और एक सी-आर्म मशीन मंगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन से पत्राचार कर इसकी मांग की गई है। सी-आर्म मशीन से हड्डी के मरीजों का ऑपरेशन आसानी से हो सकेगा।
विज्ञापन

जिले के छह सीएचसी और जिला अस्पताल सहित महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही में रोजाना सात से आठ मरीज सड़क दुर्घटना में घायल होते है। बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले लाया जाता है।
इसमें से कुछ मरीजों को ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा अस्पतालों में रोजाना सैकड़ों की संख्या में हड्डी के मरीजों का ऑपरेशन होता है। 25 से 30 लोगों को प्लास्टर की जरुरत पड़ती है, लेकिन कहीं भी सी-आर्म मशीन नहीं है।
विज्ञापन

मजबूरी में मरीज, तीमारदार को निजी अस्पतालों का रूख करना पड़ता है। जिला अस्पताल में दो और भदोही एमबीएस में एक आर्थो सर्जन है। यहां हड्डी के छोटे ऑपरेशन किए जाते हैं। सी-आर्म मशीन आने के बाद बड़े ऑपरेशन भी होने लगेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने शासन को पत्राचार करके दो आर्थो सर्जन और एक सी-आर्म मशीन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें