फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कुष्ठ पीड़ित मरीजों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में कुष्ठ रोग की मासिक समीक्षा बैठक करते नोडल डॉ. आशीष दूबे। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के कुष्ठ रोग विभाग में शुक्रवार को मासिक समीक्षा बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता डिप्टी सीएमओ कुष्ठ विभाग के नोडल डॉ. आशीष दूबे ने किया। उन्होंने कहा कुष्ठ बीमारी छुपाना नहीं चाहिए, समय से उपचार मिलने पर बीमारी से निदान मिलता है। जिले में वर्तमान में 64 कुष्ठ मरीज उपचाराधीन है। जिन्हे हर महीने विभाग से दवा दी जाती है। इनकी मॉनिटरिंग स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा की जाती है। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुष्ठ के लक्षण वाले मरीजों की पहचान करती है। बैठक में वरिष्ठ परामर्श दाता डॉ. विनोद कुमार मिश्र, मनोज तिवारी, अशोक त्रिपाठी, कमलेश राय, बटेश्वर नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें