फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: ड्यूटी पर आ रहे लेखपाल की रेलवे स्टेशन पर हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में कोहराम

Tue, 17 Jan 2023 03:49 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

औराई तहसील के कार्यरत लेखपाल कमलेश कश्यप मूल रूप से कटका मीरजापुर निवासी थे। बनारस में इन्होंने मकान बनवाया था। जहां ये परिवार के रहते थे। हर रोज वे बनारस से ही ड्यूटी पर आते थे। रोज की तरह मंगलवार को भी वे सहयोगी लेखपाल जयबीर और रंजन के साथ ड्यूटी पर आ रहे थे। इसी बीच बनारस रेलवे के स्टेेशन के पास ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे अचेत हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के औराई तहसील में कार्यरत लेखपाल कमलेश कश्यप (57) की मंगलवार को वाराणसी से आते समय रेलवे फाटक के पास हृदय गति रूकने से मौत हो गई। लेखपाल के मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

औराई तहसील के कार्यरत लेखपाल कमलेश कश्यप मूल रूप से कटका मीरजापुर निवासी थे। बनारस में इन्होंने मकान बनवाया था। जहां ये परिवार के रहते थे। हर रोज वे बनारस से ही ड्यूटी पर आते थे। रोज की तरह मंगलवार को भी वे सहयोगी लेखपाल जयबीर और रंजन के साथ ड्यूटी पर आ रहे थे। इसी बीच बनारस रेलवे के स्टेेशन के पास ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे अचेत हो गए। आनन-फानन में सहयोगियों ने उन्हें नजदीकी स्वास्थ केन्द्र पर लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया गया। लेखपाल के मौत की सूचना पर औराई तहसील में राजस्व कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें